PrintPrint complete article.

श्री शबरीकुंभ समारोह

एक विहंगावलोकन

पू.श्री मोरारीबापू के शुभाशीर्वाद तथा मार्गदर्शन के अनुसार डांग जिले के शबरीधाम क्षेत्र में होने जा रही शबरीकुंभ मेले की तैयारी पूरे जोरों के साथ चल रही है। सभी कार्य़कर्ता और स्वयंसेवकों के परिश्रम से यह तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गयी है। इस समिति में सारे भारतवर्ष से सदस्यों का चयन किया गया है। समिति के अध्यक्ष पद पर सूरत के श्री कैलाशजी शर्मा का नाम सुनिश्चित किया गया है। समिति के महामंत्री पद पर डांग के आहवा नगर के श्री किशोरभाई गावित और सह महामंत्री पद पर उदयपुर,राजस्थान के श्री सुरेशजी कुलकर्णी का चयन किया गया है।


PrintView complete article.